नेत्र परीक्षण शिविर 200 से अधिक लोगों के आँखों की हुई जांच

लखनऊ: समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सी0आर0सी0), लखनऊ एवं सन आई हास्पिटल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में 12 अकटूबर को सी0आर0सी, लखनऊ के प्रांगण में एक दिवसीय विशाल नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्थान के पुनर्वास एवं छात्रावास भवन में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ता के रूप में आदित्य, श्रीमती रोशन जबी तथा श्रीराम उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजन में डाॅ0 सुधीर श्रीवास्तव, संस्थापक सन आई हास्पिटल, लखनऊ के लक्ष्यों को आदित्य ने सभी के समक्ष रखा। तत्पश्चात सी0आर0सी0, लखनऊ के प्रांगण में पूरे दिन नेत्र परीक्षण डाॅक्टर्स की टीम के द्वारा किया गया जिसमें लगभग 50 से अधिक दिव्यांगजनों एवं 50 से अधिक दिव्यांगजनों के अभिभावकों तथा विशेष शिक्षा दृष्टिबाधिता एवं बौद्धिक विकासात्मक दिव्यांगता के अध्यापक प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बोलते हुए राजीव रंजन ने कहा कि आज के दिवस को हमने हर्षाेल्लास के साथ मनाया है तथा 200 से अधिक कुल लाभार्थियों के नेत्र परीक्षण को पूर्ण किया गया है। परीक्षणोपरान्त उन्हें विभिन्न प्रकार के नेत्र सुरक्षा तथा उपचारों हेतु सलाह एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन विकास मिश्रा, ओ0एम0आई0 के साथ-साथ संस्थान में सेवारत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किया गया।

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved