विश्व श्वेत छड़ी दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम, निकली जन-जागरूकता रैली

लखनऊ: विश्व श्वेत छड़ी दिवस अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सी0आर0सी0) लखनऊ एवं टी0एस0 मिश्रा विश्वविद्यालय, अमौसी के संयुक्त तत्वावधान में 14 अक्टूबर को टी0एस0 मिश्रा विश्वविद्यालय के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सी0आर0सी0, लखनऊ से जन-जागरूकता रैली का आयोजन पतौरा ग्राम होते हुए भगत सिंह कालेज से आगरा एक्सप्रेस-वे के पास तक किया गया। तत्पश्चात टी0एस0 मिश्रा विश्वविद्यालय के सभागार में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्वेत छड़ी के महत्व को रेखांकित करते हुए डी0एड0 विशेष शिक्षा दृष्टि दिव्यांगता एवं बौद्धिक विकासात्मक दिव्यांगता के अध्यापक-प्रशिक्षुओं के द्वारा तीन लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इण्टर कालेज में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा दिन विशेषांक गीत तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार गंगवार एवं वर्षा सिंह तथा नागेश पाण्डेय के द्वारा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्रीमती कल्पना मिश्रा, अध्यक्ष, टी0एस0 मिश्रा मेडिकल कालेज ने कहा कि यह दिवस 15 अक्टूबर सन् 1964 को संयुक्त राज्य अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति के द्वारा आयोजित किया गया और उसके पश्चात धीरे-धीरे सम्पूर्ण विश्व में दृष्टि दिव्यांगजनों के संबल के रूप में मनाया जाने लगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कपिल मिश्रा प्रो चांसलर टी0एस0 मिश्रा विश्वविद्यालय, आर0पी0 सिंह, कुलसचिव, ए0के0 श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा डीन एकेडमिक राय सर एवं विशेष शिक्षा विभाग के समन्वयक पंकज द्विवेदी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में सी0आर0सी0, लखनऊ की तरफ से समस्त अधिकारी-पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहें।

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved