चुनावों के पहले उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी, पावर कॉर्पोरेशन ने भेजा प्रस्ताव

लखनऊ: यूपी में चुनाव के पहले पावर कॉर्पोरेशन ने जनता को अच्छी खबर दी है। बिजली की दरें कम की जाएंगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विरोध के बाद फ्यूल सरचार्ज दर घटाने का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेज दिया है। इसके पहले पावर कॉर्पोरेशन ने सर चार्ज दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उपभोक्ता परिषद के विरोध के बाद नियामक आयोग ने कॉर्पोरेशन को संशोधित प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। अब कॉर्पोरेशन ने संशोधित प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। इसमें फ्यूल सरचार्ज कम किया गया है। उपभोक्ता परिषद ने आयोग को पहले भेजे गए प्रस्ताव का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की धमकी दी थी जिस पर आयोग को विचार करना पड़ा और नया प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया।

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved