छात्रा के कपड़े उतारे, गन पॉइंट पर लेकर किया किस, प्रियंका बोलीं- धिक्कार है!

वाराणसी: आईआईटी बीएचयू में देर रात एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद से छात्रों में काफी रोष व्याप्त है। हजारों की संख्या में छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना प्रकाश में आने के बाद सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है। 
बता दें कि आईआईटी बीएचयू कैंपस में दोस्त के साथ घूम रही छात्रा के कपड़े उतारे और वीडियो भी बनाया गया। कुछ बाहरी युवक बाइक पर आए और उनको घेर लिया। छात्र-छात्रा को अलग करके गन पॉइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाए और अश्लील तस्वीरें खींचीं। हजारों के संख्या में छात्रों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंपस में प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है। छात्रों ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। गुरुवार को हजारों छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 
घटना के बाद जागी पुलिस 
गुरुवार को जब हजारों की संख्या में छात्र प्रदर्शन करने परिसर में पहुंचे तो पुलिस हरकत में आ गई है। आईआईटी बीएचयू में हुए छेड़छाड़ हादसे के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। जारी निर्देश में लिखा गया है कि परिसर के सारे गेट रात दस बजे से सुबह पांच तक बंद रहेंगे। 
पहले भी हुई थी ऐसी घटना
बता दें कि साल 2017 में भी एक छात्रा के साथ इसी तरह छेड़छाड़ की घटना हुई थी जिससे पूरा देश हिल गया था। इसके बावजूद अभी भी कैंपस कैंपस में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। 
प्रियंका बोलीं- यूपी में शिक्षण संस्थान भी सुरक्षित नहीं
आईआईटी बीएचयू में बुधवार देर रात छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। इस मामले पर प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा है- 'बनारस में IIT, BHU की एक छात्रा पर यौन आक्रमण हुआ है। कुछ देर पहले विश्वविद्यालय-परिसर में उस छात्रा के साथ ज़ोर-ज़बर्दस्ती और दिल दहला देने वाली हिंसा की गयी है। निर्लज्ज हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बना लिया है। घटना के विरुद्ध आईआईटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या अब बीएचयू-परिसर और IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं? प्रधानमंत्री जी के निर्वाचन-क्षेत्र में एक छात्रा का अपने ही शिक्षण-संस्थान के भीतर निर्भय होकर पैदल चलना क्या अब संभव नहीं रहा? धिक्कार है।
उधर इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीएचयू प्रशासन व सरकार पर निशाना साधा है। बोले- पूरे प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीएचयू में यह कुकृत्य होना निंदनीय है। सरकार को घटना पर सख्त रुख अपनाना चाहिए और न्याय दिलाना चाहिए। वहीं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की बीएचयू का मामला मैंने पहले भी उठाया था और उजागर किया किया था कि यहां कि व्यवस्था ठीक नहीं है। लेकिन बीएचयू प्रशासन सोया रहा। कैंपस में इस तरह की घटनाएं अपराध बोध हैं। 

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved