कैफे में अश्लीलता की हदें पार: ऐसी हालत में मिले स्कूली छात्र-छात्राएं

मेरठ: शिवपुरी में पुलिस ने कैफे की आड़ में चलाए जा रहे पब का पर्दाफाश किया है। यहां छापा मारकर युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और शराब की बोतलें जब्त कीं। पुलिस ने कैफे में काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं कैफे को सील कर दिया गया है।
बताया जाता है कि क्षेत्र के लोगों ने कैफे में कॉलगर्ल बुलाकर पार्टियां किए जाने का आरोप भी लगाया है। बृहस्पतिवार को कुछ वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें कैफे में अश्लीलता की सारी हदें पार होती दिख रही हैं। ईव्ज पेट्रोल पंप के बराबर में शिवपुरी में ट्री हाउस के नाम से कैफे लंबे समय से चल रहा था। यहां अपत्तिजनक काम किए जाने की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यहां छापा मारा। अंदर का हाल देखकर पुलिस भी भौचक्का रह गई। कैफे के भीतर कई स्कूली छात्र-छात्राएं स्कूल की ड्रेस में मौजूद मिलीं। वहीं रंग-बिरंगी डिस्को लाइट के बीच वहां भड़काऊ संगीत बज रहा था। जैसे ही पुलिस टीम अंदर पहुंची तो स्कूली छात्र-छात्राएं भागने लगे। हॉल के पीछे तीन केबिन बने मिले, यहां न कोई खिड़की है और न वेंटिलेशन। इन केबिनों को युवक, युवतियों को घंटे के हिसाब से दिया जाता था। पुलिस ने यहीं से एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
शराब, हुक्का, सिगरेट सब मिलता है !
स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन यहां लेट नाइट पार्टियां चलती हैं। यहां आपत्तिजनक काम होते हैं। युवाओं को सिगरेट, शराब, हुक्का सभी व्यवस्था मुहैया कराई जाती है। यहां पहले हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई थी। 18 जनवरी को सर्विलांस टीम और सीओ सिविल लाइन ने छापा मारा था और युवक-युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
अश्लील डांस से खुला राज 
कुछ दिन पहले का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने कैफे की असलियत सबके सामने ला दी है इस वीडियो में कैफे में अश्लील डांस करती हुई युवती लड़कों के साथ दिखाई दे रही है। पुलिस ने वीडियो की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में कैफे में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पार्षद उत्तम सैनी ने कैफे संचालक नदीम के खिलाफ तहरीर देकर कैफे बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले भी कैफे पर छापा मारा गया था लेकिन बाद में इसे खोल दिया गया। इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि एडीएम सिटी को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट दे दी गई है। होटल सील कर युवक-युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कैफे में शराब पिलाई जा रही थी। इस संबंध में आबकारी विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। एडीएम सिटी को भी एक रिपोर्ट भेजी गई है। जो एक युवक-युवती पकड़े गए हैं, उनका रिश्ता हो गया है। जल्द उनकी शादी है। उनके परिजनों को सौंप दिया है। कैफे में काम करने वाले दो युवकों का 151 में चालान किया गया है।

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved