ठंड को देखते हुए रोडवेज की एसी बसों का किराया हुआ कम, दस फीसदी तक मिलेगी छूट

लखनऊ: ठंड में यात्रियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। एसी बसों का दस फीसदी किराया कम कर दिया गया। 16 दिसंबर से यात्री किराये में छूट का लाभ उठा सकेंगे। वाराणसी परिक्षेत्र के 35 एसी जनरथ बसों के जरिए यात्री लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज अन्य जिलों की यात्रा करते हैं। अब उन्हें कम किराया देना होगा। वाराणसी से लखनऊ तक का जनरथ की दो बाई दो एसी बस का किराया 700 रुपये है, अब यात्रियों को 630 रुपये देना होगा। तीन बाई दो की एसी बस का पहले किराया 602 रुपये था, अब 542 रुपये हो गया है।
वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि ठंड को देखते हुए यात्रियों को मुख्यालय ने बड़ी राहत दी है। 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक यात्रियों को एसी बसों में दस फीसदी तक किराये पर छूट मिलेगी। जनरथ की अलग-अलग कैटेगरी की एसी बसों में किराया कम हुआ है। इसका लाभ वाराणसी-लखनऊ रूट के जौनपुर, सुल्तानपुर, शाहगंज और वाराणसी-गोरखपुर रूट के सुनौली, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर और वहीं, विंध्यनगर, शक्तिनगर तक की रूट पर यात्रियों को मिलेगा।
एसी बसों में ब्लोवर की भी सुविधा
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार ठंड में यात्रियों को सफर के दौरान गर्माहट का एहसास होगा। एसी बसों में ब्लोवर की भी सुविधा है, जो कि यात्रियों के सफर को और सुहाना बनाएगी। कम किराया और गर्माहट के साथ यात्रा काफी सुखद होगी।
जनरथ दो बाई दो की एसी बस का किराया

रूट                         पहले               अब

वाराणसी-लखनऊ        700              630

वाराणसी-कानपुर         733              660

वाराणसी-गोरखपुर        510             459

वाराणसी-प्रयागराज        289            260

जनरथ तीन बाई दो की एसी बस का किराया

रूट                         पहले         अब

वाराणसी-लखनऊ       602          542

वाराणसी-कानपुर        628           565

वाराणसी-गोरखपुर      438           394

वाराणसी-प्रयागराज     249           224

नोट-प्रति सीट किराया निर्धारित है।

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved