लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, RSS के गढ़ में होगी राहुल की रैली

नई दिल्ली: देश में हाल ही में 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का समापन हुआ है। तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी को निराशा हाथ लगी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी तो वहीं कांग्रेस के हाथ से राजस्थान और छत्तीसगढ़ को भी छीन लिया। अब इस झटके से उबर कर कांग्रेस जल्द ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने जा रही है। खबर आई है कि कांग्रेस इस बार आरएसएस के गढ़ से लोकसभा चुनाव 2024 के अभियान की शुरुआत करेगी।
राहुल गांधी करेंगे नागपुर में रैली
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी लोकसभा चुनाव का प्रचार आरएसएस के गढ़ नागपुर से शुरू करेगी। ऐसी खबर है कि राहुल गांधी 28 दिसंबर को नागपुर में बड़ी सभा का आयोजन करने वाले हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस रैली के आयोजन को लेकर नागपुर में बैठक भी की है। पार्टी की ओर से भी जल्द ही इस कार्यक्रम का ऐलान किया जा सकता है। 
बैठक में बनी रणनीति  
राहुल की रैली की रूपरेखा तैयार करने के लिए नागपुर के होटल ली मेरिडियन में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी  वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक कांग्रेस पार्टी के नेता बालासाहेब थोरात, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अशोकराव चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के समूह नेता सतेज उर्फ बंटी पाटिल भी मौजूद थे। 
10 लाख लोग होंगे शामिल: वेणुगोपाल
बैठक के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस 28 दिसंबर को है और इसी दिन नागपुर में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेता इस रैली में भाग लेंगे। वेणुगोपाल ने दावा किया कि इस रैली में 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे। 

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved