सुपरस्टार सलमान खान ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, अरबों की प्रॉपर्टी के हैं मालिक

मुम्बई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. जी हां, भाईजान के नाम से फेमस सलमान 27 सितंबर को 57 साल के हो गए हैं. एक्टर का गुस्सा जितना फेमस है उतनी ही उनकी दरियादिली भी. सलमान एक ऐसा नाम हैं जिनके साथ स्टारडम, दबंगई और शोहरत पीछे-पीछे चलती है. सलीम खान के सबसे कामयाब और इकलौते सुपरस्टार बेटे सलमान आज बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल हैं. पर क्या आप सलमान की शोहरत के साथ उनकी संपत्ति के बारे में जानते हैं. नहीं तो आज जन्मदिन पर हम आपको सलमान खान की नेटवर्थ बताने जा रहे हैं, शायद इसे जानकर आपके पैरों तले जमीन ही खिसक जाए. 
सलमान खान ने 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में एक्टर की फीस मात्र 11 हजार रुपये थी. पर आज सलमान खान एक एड फिल्म के लिए करोड़ों में डील करते हैं. सलमान खान करोड़ों नहीं अरबों प्रॉपर्टी के मालिक हैं. इतना ही नहीं उनकी लग्जरी लाइफ में आलीशान बंगला, फार्म हाउस, क्लोदिंग ब्रैंड्स भी चार चांद लगाते हैं. 
2850 करोड़ के मालिक हैं भाईजान 
सलमान खान की नेट वर्थ की बात करें तो वो 2850 करोड़ रुपये के मालिक हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक भाईजान की सालाना कमाई 200 करोड़ रुपये है. साथ ही एक फिल्म के लिए सलमान खान की फीस 100 करोड़ है, इसके अलावा वो फिल्म में 70 प्रतिशत मुनाफे के भी भागीदार रहते हैं. बिग बॉस के होस्ट सलमान एक एपिसोड के लिए 12 करोड़ चार्ज करते हैं. वहीं सोशल मीडिया से उन्हें 50 लाख की कमाई होती है. 
दुबई में है प्रॉपर्टी
सलमान खान की प्रॉपर्टी की बात करें तो एक्टर का गैलेक्सी अपार्टमेंट हमेशा चर्चा में रहा है. सलमान के इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 114 करोड़ रुपये है.वहीं उनके पास पनवेल स्थित एक फार्महाउस भी है जिसकी कीमत 94 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा सलमान के पास चिम्बई रोड पर 17 करोड़ एक प्रॉपर्टी है. गोरई बीच पर उनका एक घर है, जो 35 करोड़ का है.इंडिया के अलावा आपके फेवरेट भाईजान के खाते में दुबई में भी करोड़ों की संपत्ति है. 

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved