RBI ने जारी की छुट्टी की लिस्ट जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन होगा काम
नई दिल्ली: दिसंबर माह के अंतिम यानि 31 तारीख के बाद 2023 खत्म हो जाएगा और नया साल आ जायेगा यानि 1 जनवरी 2024. ऐसे में सभी लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में लगे हैं. लेकिन क्या आपको पता हैं कि नए साल के पहले ही माह में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे.क्योंकि आरबीआई ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही आप जरूरी काम की प्लानिंग कर लें, अन्यथा फंस सकते हैं. हालांकि आजकल डिजिटली युग है. इसमें ज्यादातर बैंक संबंधी काम ऑनलाइन हो जाते हैं. लेकिन फिर भी कई ऐसे काम हैं जो बिना बैंक जाए पूरे नहीं हो सकते.
इस दिन बंद रहेंगे बैंक
आपको बता दें कि यह छुट्टियां कमर्शियल, प्राइवेट और ग्रामीण सभी बैंकों की होती है. जनवरी 2024 में रविवार और शनिवार के अलावा गणतंत्र दिवस सहित कई ऐसे त्योहार हैं. जिन पर बैंक में छुट्टी रहने वाली है. हालांकि बैंक छुट्टियां क्षेत्रवार होती हैं. इसलिए ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि ऑनलाइन सभी काम 24 घंटे खुले रहेंगे.
RBI की क्षेत्रवार छुट्टियों की लिस्ट
01 जनवरी, 2024- नए साल के दिन आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इफाल, ईटानगर, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
07 जनवरी, 2024- रविवार के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
11 जनवरी, 2024- मिशनरी दिवस के दिन आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.
13 जनवरी, 2024- दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
14 जनवरी, 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
15 जनवरी, 2024- पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस/मकर संक्रांति/माघ बिहू के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी और हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे.
16 जनवरी, 2024- तिरुवल्लुवर दिवस के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे.
17 जनवरी, 2024- Uzhavar Thirunal के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे.
21 जनवरी, 2024- रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
23 जनवरी, 2024- गान-नगाई के कारण इंफाल में बैंक बंद रहेंगे.
25 जनवरी, 2024- थाई पोशम/हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन के कारण चेन्नई, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.
26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा.
27 जनवरी, 2024- चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक का अवकाश रहेगा.
28 जनवरी, 2024- रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.