मध्यप्रदेश में थमे बस और ट्रक के पहिये, नए साल में जनता के हाल बेहाल

भोपाल: केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए नए कानून का चालक वर्ग विरोध कर रहा है, जिसको लेकर अब मध्यप्रदेश में बस ऑपरेटर और ट्रक चालकों की हड़ताल का सीधा असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नीमच, गुना, झाबुआ, धार, शिवपुरी, शहडोल और मंडला जिले में देखा जा रहा है। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर बस ऑपरेटर और ट्रक संचालकों को समझाइश देते नजर आ रहे हैं। 
जानकारी मिली है की शहडोल जिले में पेट्रोल एवं डीजल की भी एक बड़ी दिक्कत सामने आ गई। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कुल 40 पेट्रोल पंप हैं, जिसमें से सोमवार दोपहर पांच बंद हो गए हैं और 35 पेट्रोल टंकियां के पास सिर्फ आज तक का ही स्टॉक बचा हुआ है। पेट्रोल पंप संगठन के जिला अध्यक्ष का कहना है कि अगर टैंकर नहीं पहुंचते हैं तो कल से जिले में पेट्रोल और डीजल लोगों को नहीं मिल पाएगा।
पेट्रोल पंपों में लोगों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं, जिन स्थानों पर पेट्रोल मिल रहे हैं, उन टंकियां पर भारी भरकम भीड़ है। लोग लंबी कतार लगाकर अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं और अपने वाहनों में फुल टैंक पेट्रोल व डीजल डलवा रहे हैं। मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर बकानिया डिपो पर खड़े हुए हैं। बकानिया के रिलायंस और भारत पेट्रोलियम के दो डिपो से ही पूरे भोपाल में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई होती है। ट्रांसपोर्टर की हड़ताल के कारण टैंकर डिपो से पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने की स्थिति में हैं। प्रशासन की तरफ से हमें कोई सुरक्षा नहीं मिल पा रही है, यह स्थिति पूरे मध्यप्रदेश में बनी हुई है।
परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मेरा जनप्रतिनिधि और नागरिक होने के नाते हड़ताल करने वाले साथियों से अनुरोध है कि यह अंतिम विकल्प नहीं है। चक्का जाम होने जैसी स्थिति नहीं आनी थी। इससे पूरा जनजीवन प्रभावित होता है। कानून बनने से यह नहीं माना जाना चाहिए कि आप दोषी हैं। कोई चीज यदि पब्लिक डोमेन में आई है तो इसका यह मतलब नहीं है कि आपको दंड देने के लिए बनाया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दंड संहिता को अलग करके न्याय संहिता को लाया गया है। जब न्याय संहिता है तो निश्चित रूप से सभी व्यक्ति को न्याय मिलेगा। किसी भी व्यक्ति को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी यदि उनके मन में कोई चिंता है तो उसका बातचीत से हल निकल सकता है। हमारे सिस्टम में हमेशा बातचीत को प्राथमिकता दी गई है। मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रक ऑपरेटर और बस ड्राइवर की हड़ताल का सीधा असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सुबह से ही ट्रक ऑपरेटर और बस ड्राइवर का विरोध-प्रदर्शन जारी है, जहां अलग-अलग क्षेत्र से चक्का जाम की खबर भी सामने आती रही है।
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर एक से तीन जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बस और टैंकर के पहिए थामे रहेंगे। वहीं पेट्रोल पंप पर टैंकर्स न पहुंच पाने के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंच रही है, वैसे ही लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए हैं। जहां लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार शाम तक सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल समाप्त हो जाएगा। अलग-अलग स्थान पर हुए चक्का जाम के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हुई, जहां अधिकारियों की समझाइश के बाद ट्रक और बस ड्राइवर ने चक्का जाम खोल दिया। बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक देश में बस ऑपरेटर और ट्रक चालकों की हड़ताल जारी रहती है।
 

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved