पूजन-हवन एवं भंडारे के साथ गोमतीनगर में राम कथा का हुआ समापन

लखनऊ: गोमतीनगर के विराम खंड 5 स्थित पंचवटी पार्क में 27 दिसंबर से शुरू हुई राम कथा का 4 जनवरी को पूजन-हवन एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। राम कथा में श्री वेदव्यास मिश्रा जी के श्रीमुख से भवन राम के चरित्र का वर्णन श्रोताओं ने सुना। 
इस समारोह में राकेश मणि त्रिपाठी मुख्य यज्ञाचार्य रहे। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती तारा श्रीवास्तव पत्नी आर के श्रीवास्तव,समाजसेविका श्रीमती सीमा दुबे पत्नी दीपक दुबे तथा समस्त विराम खंड 5 के निवासी थे। पहले दिन मां दुर्गा का आवाहन किया गया और उनके दिव्य मंत्रों से विशेष हवन किया गया जो तीन दिवस तक चला। इसके उपरान्त चौथे दिन से श्रीमत भागवत गीता के 11 अध्यायों में 1800 मंत्रो से हवन किया गया। पूर्णाहुति के समय समस्त आवाहित देवताओं में मंत्रो द्वारा समापन हवन किया गया जिसमे समस्त क्षेत्रवासी शामिल हुए और श्रीराम के  चरित्र का श्रद्धा पूर्वक श्रवण किया। समापन के बाद बाल भोग खिचड़ी तथा भंडारे का आयोजन किया गया। कथावाचक  श्री वेदव्यास मिश्रा जी ने बताया कि इस कथा के सुनने मात्र से ही समस्त कष्टों का हरण हो जाता है और मनुष्य सहित समस्त प्राणियों को भी इस भव बंधन से मुक्ति मिल जाती है। 

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved