बारिश ने बढ़ाई भीषण ठंड, दिन में छाया अंधेरा लाइट जलाकर निकले वाहन चालक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के बीच बदले बेमौसम की बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बेमौसम बारिश का असर एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल से लेकर राजधानी लखनऊ तक देखने को मिला। शुक्रवा दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। इसमें गेहूं, सरसों, आलू, मसूर समेत अन्य फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। शुक्रवार बारिश और अंधेरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और वाहनों में दोपहर 3 बजे से ही लाइट जला कर चलते नजर आए।
स्थानीय निवासी ने बताया कि बारिश और ठंड से काम करने में समस्या हो रही है। आम लोगों के साथ जानवरों का भी बुरा हाल है। ठंड में राहगीरों ने भी अपनी समस्या बताई। बारिश के कारण शहर क्षेत्र में निजी काम से आए निवासी किसान बताया कि 3 बीघा खेत में गेहूं, सरसों, आलू, और डेढ़ बीघा में मसूर की फसल लगी हुई है। इससे अधिक बारिश हुई तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।
राजधानी में जमकर हुई बारिश
राजधानी लखनऊ में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। धूप ना निकलने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही दोपहर होते ही लखनऊ में बारिश भी शुरू हो गई है। यहां झमाझम बारिश होने से सड़कों पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। लखनऊ में आधे घंटे से ज्यादा समय से बादल गरजने के साथ लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम में भी धुंध छाई हुई है। उधर दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड ने भी आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों को दिन में ही लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।
10 डिग्री से नीचे पारा
राजधानी सहित वाराणसी में भी तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को ठिठरने पर मजबूर कर दिया है। तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे रह रहा है। लगातार बारिश की वजह से सबसे ज्यादा परेशान धार्मिक पर्यटन के लिए आने वाले बाहरी पर्यटकों को हो रही है। मौसम को देखते हुए 6 जनवरी तक कक्षा 8 तक की सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। नगर निगम की तरफ से जगह-जगह अलाव जलाने के इंतजाम किए गए हैं। शहरी इलाकों में लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है।
कानपुर में बारिश के आसार
यूपी समेत पूरा उत्तर भारत कोहरे की सफेद चादर से लिपटा हुआ है। वहीं गंगा के मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में हैं। शुक्रवार सुबह से घने बादलों ने कानपुर समेत आसपास के जिलों में डेरा जमा लिया था। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश की वजह से राहगीरों को हेड लाइट जलाकर गाड़ी में सफर करना पड़ा। इसके साथ ही बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। सर्दी बढ़ने से लोग अपने घरों में दुबके रहे। सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर बड़ी संख्या में लोग आग तापते हुए नजर आए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना जताई है।
मॉर्निंग वॉक पर न जाएं
मेरठ में तीन दिन धूप ने निकलने से गलन वाली ठंड पड़ रही है, जिसके कारण लोगो घरों में कैद होकर रह गए है। दुकानों पर हिटर की डिमांड बढ़ गई है। लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाते दिखाई दे रहे हैं। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला। डॉक्टर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर का कहना है कि दिल के मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। अभी कुछ दिन मॉर्निंग वॉक पर न जाए ।
अलाव से बचाव का रास्ता
दिल्ली, एनसीआर समेत नोएडा और ग्रेटर में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई है। लोग अपने घरों से निकलने में कतर रहे है। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों पर रात गुजारने वालों के लिए रैन बसेरे का भी बंदोबस्त किया है। सार्वजनिक स्थानों और जिले में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए।

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved