कोहरे की घनी चादर में लिपटा उत्तर भारत, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा मुजफ्फरनगर

लखनऊ: पूरे उत्तर भारत में रविवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कहीं-कहीं पर विजबिलटी शून्य जैसी रही। सड़के शांत रहीं। वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ गलन का भी असर रहा।  इसके पहले शनिवार को ही शीतलहर ने पूरे प्रदेश को चपेट में लिया था। शनिवार को इसका दायरा बढ़ा और कानपुर, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर व मेरठ भीषण ठंढ की चपेट में रहे। शेष इलाकों में गलन भरी ठंड की मार लोगों को झेलनी पडी।
लुढ़कते पारे के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक इलाके रविवार को घने कोहरे की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक कानपुर में न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा, 
यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री ही रहा। मेरठ में भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। यहां पारा 3.4 डिग्री तक नीचे आ गया। बरेली में न्यूनतम तापमान में 4.6 व शाहजहांपुर में 3.9 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ भी ठंडा रहा, लेकिन पारे में थोड़ी बढ़ोतरी के कारण ठंड जितनी शनिवार को थी उतनी ही राविवार को भी रही। 
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शीतलहर, घने कोहरे के लिहाज से अगले तीन दिन अहम है। शीतलहर के साथ कहीं-कहीं दिन भी अत्यधिक ठंडे हो सकते हैं। अमरोहा, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, महाराजगंज, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, आगरा, अमेठी, औरैया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुरनगर, कासगंज, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदासनगर, उन्नाव व वाराणसी इससे ज्यादा प्रभावित होंगे।पश्चिम यूपी में आज पाले की चेतावनी भी है।
शून्य से 50 मीटर तक दृश्यता
कोहरे के चलते आगरा, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर में दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। हमीरपुर, फतेहगढ़ में 10, बलिया में 15, अलीगढ़, बहराइच में 30, हरदोई में 40, लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, शाहजहांपुर में 50 मीटर तक दृश्यता रही।
व्यूरो रिपोर्ट, एएमएन न्यूज़, लखनऊ 

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved