कोहरे और गलन के बीच मिली थोड़ी राहत, पर मौसम विभाग ने फिर कर दी ऐसी भविष्यवाणी

लखनऊ: यूपी में सर्दी अपने चरम पर चल रही है। शाम से शुरू हुई ठंडी हवाएं रात बीतने के साथ बढ़ती जाती हैं। हालांकि मंगलवार की सुबह कोहरे का असर कुछ कम दिखा, पर शाम को कोहरे का असर दिखा। उत्तर भारत के कई जिलों में दृश्यता बीते दिनों की तुलना में कुछ बेहतर रही। इसके पहले हाड़ कंपाने वाली ठंड से जूझ रहे राजधानी के लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली थी, पर मंगलवार को पुनः गलन से लोग कांपते नजर आये। वैसे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने और धूप खिलने से दिन का पारा भी लगभग स्थिर बना रहा। कोहरा भी अन्य दिनों की तुलना में कुछ छटा और दृश्यता बढ़ी, पर मौसम विभाग ने अभी भी घने कोहरे की चेतावनी की सूची से लखनऊ को बाहर नहीं किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी ठंड ऐसे ही बनी रहेगी। पारे में मामूली उतार-चढ़ाव होते रहेंगे। मौसम विभाग के आंकडों के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सोमवार को 7.4 था। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को यह 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं बीते कुछ दिनों से दृश्यता 0 से 50 मीटर दर्ज की जा रही थी, लेकिन सोमवार को कोहरा छटने से दो सौ से तीन सौ मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई थी पर मंगलवार को शाम ढलते ही फिर कोहरे की चादर में पूरा शहर सिमटा नजर आया। कोहरे और पाले का असर अब फसलों पर भी पडने लगा है। कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ के मुताबिक कम तापमान और आर्द्रता 90 फीसदी से ऊपर होने की वजह से सरसों में सफेद रतुआ बीमारी की शिकायतें बढ़ रही हैं। लखनऊ सहित अन्य जिलों में इसकी शिकायतें आ रही हैं। इससे सरसों का उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होंगी।
व्यूरो रिपोर्ट, एएमएन न्यूज़, लखनऊ। 

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved