रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 का शुभारम्भ
लखनऊ: भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 का 20 जनवरी से शानदार शुरुआत रामायण के अखंड पाठ के समापन, भगवान राम एवम भगवान जगन्नाथ की स्तुति और भव्य आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर जगन्नाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी स्वामी मधुसुदन सिंगारी एवम श्रीधाम अयोध्या के महाराज स्वामी प्रद्युमन प्रियाचार्य की गरिमामई उपस्थिति में रही।
संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की तरफ से पर्यावरण को संरक्षित रखने के प्रतीक पौधा एवं श्री राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल भेंट कर सम्मानित किया। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में काशीराम स्मृति उपवन, आशियाना में आरंभ हुए भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में नृत्य और संगीत का लुफ्त उठा कर दर्शक खूब झूमे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पुरी, ओडिशा से आई पुरी डांस एकेडमी ने गुरु नारायण पांडे के सुयोग मार्गदर्शन में दो प्रस्तुतियां दीं, जिसमें कविता, रश्मिता, सीमा, महापात्रा और यशस्विनी मिश्र ने भाग लिया। इसी कड़ी में बूम प्रोडक्शन द्वारा गणेश वंदना एवं राम भक्ति से सरोबर अनेकों अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तुतियां प्रदीप दास के नेतृत्व में हुईं। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद कौशलेंद्र द्विवेदी, सभासद कमलेश सिंह के साथ अरुण कुमार दुबे, प्रिया पाल, रागिनी जैसवाल, डॉक्टर माधुरी, पवन पाल, रामविलास, तीर्थ, जावेद खान, दर्शन सिंह, दिनेश गुप्ता, संतोष शर्मा, विनोद मिश्र, महेश यादव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह चौहान, शिवम सिंह, ज्वाला, प्रभाकर, सरताज, लल्लन, आदि अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया।
व्यूरो रिपोर्ट, एएमएन न्यूज़