यूपी में विधानमंडल का बजट सत्र दो फरवरी से, राजयपाल ने जारी की अधिसूचना

लखनऊ: विधानमंडल का बजट सत्र दो फरवरी से आहूत होगा। योगी सरकार की ओर से शुक्रवार देर शाम विधानमंडल के बजट सत्र का प्रस्ताव कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूर किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी है।
विधानमंडल के बजट सत्र में पांच या छह फरवरी को बजट पेश किया जा सकता है। चुनावी वर्ष में सरकार यूपी का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी, बजट का आकार करीब 7.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बजट में सरकार राष्ट्रवाद, विकास, नौजवान, महिला और किसान पर फोकस करेगी। बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक 1 फरवरी को होगी। उसी दिन कार्यमंत्रणा समिति की बैठक भी होगी। सूत्रों के मुताबिक बजट सत्र 9 फरवरी तक संचालित कराने की योजना है। हालाकि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सत्र को करीब दस दिन चलाने का प्रयास कर रहे हैं। बजट सत्र में प्रयागराज के बहुचर्तित उमेशपाल हत्याकांड की न्याायिक जांच रिपोर्ट और माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की न्यायिक जांच रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है।
व्यूरो रिपोर्ट, एएमएन न्यूज़, लखनऊ

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved