फैजान से मिले अहम सुराग, आईएसआईएस आतंकियों के सीधे संपर्क में थे एएमयू के छात्र

प्रयागराज: आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) की गिरफ्त में आए फैजान बख्तियार से पूछताछ में एक अहम खुलासा हुआ है। पता चला है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सात छात्र कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकियों शहनवाज व रिजवान अली के सीधे संपर्क में थे। इनमें फैजान बख्तियार भी शामिल था। यह सभी प्रयागराज समेत यूपी के अलग-अलग जनपदों में चाेरी-छिपे आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार भी कर रहे थे।
फैजान को दो दिन पहले एटीएस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया था। प्रयागराज में करेली के जीटीबी नगर के रहने वाले फैजान पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। उससे पूछताछ में अहम खुलासे हुए। पता चला कि फैजान के छह अन्य साथी अक्तूबर में दिल्ली में गिरफ्तार किए गए शहनवाज के सीधे संपर्क में थे, जो आईएसआईएस का सक्रिय सदस्य है। शहनवाज के साथ ही गिरफ्तार किए गए नैनी निवासी रिजवान अशरफ से भी एएमयू के सातों छात्र सीधे संपर्क में थे। रिजवान नैनी के महेवा का रहने वाला है। वह छात्र तो नहीं है लेकिन आईएसआईएस विचारधारा का होने के कारण वह इन छात्राें से सीधे जुड़ा हुआ था। आतंकी शहनवाज से जुड़े एएमयू के सभी छात्र आईएसआईएस की विचारधारा के प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। साथ ही प्रयागराज, अलीगढ़ व लखनऊ आदि में इनके कुछ साथी इस विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
गोपनीय जांच में जुटी एजेंसी 
दो दिन पहले पकड़े गए फैजान के बारे में अब खुफिया एजेंसियां भी जानकारी जुटाने में लग गई हैं। बेहद गोपनीय तरीके से उसके बारे में और उसके रिश्तेदार फराज अहमद के बारे में तथ्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट व मिलने जुलने वालों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इन्कार कर रही है। करेली प्रभारी अमरनाथ राय का कहना है कि उन्हें सिर्फ यह जानकारी मिली है कि फैजान करेली के जीटीबी नगर का निवासी है। उधर डीसीपी नगर दीपक भूकर का कहना है कि यह पूरा ऑपरेशन एटीएस का है, ऐसे में उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
व्यूरो रिपोर्ट, एएमएन न्यूज़

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved