उम्मीदों में लिपटा रहा अंतरिम बजट 2024, सभी को खुश करने का प्रयाश

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश कर दिया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं के केंद्र में गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता हैं। बजट में कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, रेल, अधोसंरचना समेत सभी क्षेत्रों का लिए के लिए कई एलान हुए। बजट में कई अहम मंत्रालयों के लिए आवंटन भी किया गया। बजट में 'गरीब', 'महिलाएं', 'युवा' और 'अन्नदाता' की प्रगति देश की प्रगति के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए लालबहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए नारे जय जवान, जय किसान को दोहराया। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों से कारोबार को मदद मिल रही है। अटलजी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे और विस्तार देते हुए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया है। वित्त मंत्री ने डीप टेक की चर्चा की। बता दें कि डीप टेक एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल इंजीनियरिंग और टेक स्टार्टअप में होता है। डीप टेक को एडवांस टेक्नोलॉजी भी कहा जाता है। डीप टेक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन, रोबोटिक्स और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं ।
बजट को लेकर व्यापारियों ने कहा कि भारत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी में वैश्विक नेता बनने की ओर अग्रसर है। सरकार ने एक व्यवस्थित बजट का प्रस्ताव रखा जो आर्थिक विकास और सामाजिक विकास को संतुलित करता है। बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान, अंतरिम बजट 2024 में लगातार चौथे वर्ष पूंजीगत व्यय को 11.1% से बढ़ाकर ₹11.11 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव है, जो सकल घरेलू उत्पाद का 3.4% है, ऑटो और निर्माण उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रस्तुत करता है। ग्रीन एनर्जी , छत पर सौर ऊर्जा और मुफ़्त बिजली वाला आईडिया काफी पसंद किया जा रहा है। व्यापारियों ने भी छतों पर सौर ऊर्जा के प्रयासों को बढ़ावा देने और सस्टेनेबल डेवलेपमेंट की दिशा में उठाये जा रहे कदमों के स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के ये कदम सबका साथ, सबका विकास में सबको साथ लेकर चलने का उदाहरण है जिससे आर्थिक विकास के इंजन को आने वाले पांच सालों में हम बहुत तीव्र गति से दौड़ता हुआ देख पायेंगे। बजट में देश में ईवीएम वाहनों की चार्जिंग और बुनियादी ढांचे के विस्तार के माध्यम से ईवी क्षेत्र के इको सिस्टम में तेजी आयेगी और इलेक्ट्रिक एनर्जी में गतिशीलता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का विस्तार होगा।
कृषि क्षेत्र पर सरकार के फोकस पर कहते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार में मंडियों का एकीकरण हमारे किसानों के लिए समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का संकेत देता है। पीएम किसान सम्मान योजना और पीएम फसल बीमा योजना जैसी योजनायें देश की कृषि रीढ़ को मजबूत करने जैसा है। फसल कटाई के बाद की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना तथा निजी और सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा देना कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदर्शित करता है। इसी को हाईलाइट करते हुए बजट में फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने का सभी ने स्वागत किया। वहीं बजट में स्वास्थ्य सुधार की योजनाओं में सुधार करते हुए मेडिकल कॉलेजों को बढ़ाना और चिकित्सा के संपूर्ण दृष्टिकोण के साथ जोड़ना एक अच्छा कदम माना जा रहा है। साथ ही, 9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और मातृ और शिशु स्वास्थ्य योजनाओं का मिलान, यह साबित करता है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सोच-समझ के साथ कदम बढ़ाया जा रहा है।

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved