उपकेंद्रों में सीएचओ नहीं होने से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, कूड़े में पडी हैं दवाएं

कानपुर: ग्रामीणों को इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खोले गए उप स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर का दर्जा दिया था। किन्तु वर्तमान में इन आरोग्य मंदिरों की चिकित्सा सेवाएं भगवान भरोसे हैं। हर आरोग्य मंदिर में एक सीएचओ, एक एनएनएम, आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती की गई थी। पर यह स्टाफ नहीं होने से इन उप स्वास्थ्य केंद्रों की हालत दयनीय हो गयी है। 
सरकारी आंकड़ों की माने तो वर्तमान में 305 आरोग्य मंदिरों में से 29 में सीएचओ ही नहीं हैं। लापरवाही इस कदर है कि जीवनरक्षक दवाएं यहां कूड़े के ढेरों में पड़ी रहती हैं। अधिकतर आरोग्य मंदिरों में ताला पड़ा रहता है। जब कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत आने वाले रइकेपुर, डूल और लोधर आरोग्य मंदिरों की पड़ताल की गयी तो यह सच्चाई सामने आई। जर्जर भवन में संचालित रइकेपुर उपकेंद्र में ताला लटका मिला। उपकेंद्र में दरवाजे तक नहीं लगे हैं। यहां पर जीवन रक्षक दवाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलीं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां अक्सर ताला ही लटका रहता है। एएनएम और आशा तैनात हैं लेकिन यदा-कदा ही आती हैं। सीएचओ के बारे में ग्रामीणों से पूछा तो बोले, ऐसे कोई तो यहां तैनात ही नहीं है। डूल आरोग्य मंदिर में भी ताला लटकता मिला। यहां पर भी सीएचओ की तैनाती नहीं है। स्थानीय लोगो ने बताया कि आशा बहू नीलम हैं, वह गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए आती हैं। उपकेंद्र में कोई उपचार नहीं होता है। इलाज के लिए प्राइवेट या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर जाना पड़ता है। कुछ ऐसे ही हाल लगभग सभी उपकेंद्रों के हैं। उधर इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर के  चिकित्सा प्रभारी का कहना है कि यदि दवाएं कूड़े के ढेर में पड़ी हैं, तो खुद जाकर जांच करूंगा। उपकेंद्र में सीएचओ और एएनएम नहीं होने की वजह से बंद है। लोधर उपकेंद्र में एक दिन पूर्व ही घाटमपुर से स्थानांतरित होकर आईं सीएचओ ने ज्वाइन किया है। उपकेंद्र पर क्यों नहीं गई, इस बारे में जानकारी करूंगा। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि जनपद के 298 उपकेंद्रों में से 29 केंद्रों के सीएचओ ने नौकरी छोड़ दी है। शासन स्तर पर जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था सुव्यवस्थित की जा सके।

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved