राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच बागी हुए सपा के पांच विधायक, BJP को समर्थन का किया एलान

लखनऊ: राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने वाले मनोज पांडे के साथ तीन और विधायक बागी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुल छह विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है।
खबर है कि मनोज पांडेय के साथ ही उनके कई विधायक साथी बागी हो गए हैं। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। मनोज पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया है। मतदान के पहले वह आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के कक्ष में भी गए। बताया जा रहा है कि सपा के छह विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है। मतदान के दौरान सपा के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इनमें अभय सिंह, राकेश सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी और मनोज पांडेय शामिल रहे। बाद में सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भी भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का एलान किया है।
इसके पहले सपा के विधायक मनोज पांडे ने पत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखा कि मैं मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा स्वीकार किया जाए। विधायक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि "समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से हमने इस्तीफा दे दिया है। अमेठी गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह एक गाड़ी से सदन पहुंचे। अयोध्या जनपद के सपा विधायक अभय सिंह और अंबेडकरनगर से सपा विधायक राकेश पांडे भी मौजूद हैं। तीनों ने संयुक्त बयान में कहा कि अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे। विधायक राकेश प्रताप सिंह अपनी पार्टी की दोनो मीटिंग में नहीं गए थे और उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर रखा था। इन तीनों विधायकों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। राकेश पांडे के सांसद बेटे रितेश पांडे दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए हैं। 
उधर राज्यसभा चुनाव पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के आठ उम्मीदवार हैं, सभी जीतकर दिल्ली जाने वाले हैं। जिनको डर था वे सुबह से ही गा रहे हैं कि भाजपा ने उनके विधायकों को छीन लिया है। उन लोगों को अपने घर को संभालना नहीं आया। किसी पर आरोप लगाने से पहले ये भी देख ले कि आपके घर के सदस्य क्यों आपसे भागना चाहते हैं? अखिलेश यादव को बहाना देने की आदत पड़ चुकी है। 2017 में बहाना दिया, 2019 में दिया और अब 2024 में भी एक और बहाना देंगे।

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved