सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग ने की घोषणा

नई दिल्ली: लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम और खाली हुई उपचुनाव की सीटों पर भी चुनावों का एलान किया है। 
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान 
पहला चरण: 8 
दूसरा चरण: 8 
तीसरा चरण: 10 
चौथा चरण: 13 
पांचवां चरण: 14 
छठा चरण: 14 
सातवां चरण: 13
लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को
पहला चरण
मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102
दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89 
तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12    
लोकसभा सीटें: 94
चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96
पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49
छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57
सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57
नतीजे: 4 जून 2024
फेक न्यूज से बचें 
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। तारीखों के एलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कुछ जानकारी दी है। उन्होंने फेक न्यूज और अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी है। इसी के साथ उन्होंने राजनीतिक दलों को निजी टिप्पणियों और हमलों से बचने की अपील की है। 

Leave a comment

Newsletter

Send your email address so that you can be the first to receive news notifications.

Ask any question any time

Arth Media

About With Us: Arth Media Group was established in the year 2009 as an advertising and news agency under the name Arth Media Network. This network works as a group for various newspapers, electronic media and radio networks of the country, as well as for internet and mobile. Read More...

Tags

#

Copyright © 2023 ARTH MEDIA All Right Reserved