दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने आयोजित किया दो दिवसीय संशोधित दिव्यांगता आंकलन प्रशिक्षण कार्यक्रम
लखनऊ: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अन्तर्गत विनिर्दिष्ट 21 दिव्यांगताओं के आंकलन हेतु संशोधित नियमावली (12 मार्च 2024) एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के प्रमाणन प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं के निस्तारण एवं प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण करने हेतु 5 एवं 6 सितम्बर को लखनऊ में स्थित संजय गाँधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के एच0जी0 खुराना केन्द्रीय सभागार में उत्तर प्रदेश तथा बिहार के लगभग 250 मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं दिव्यांगता से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस0जी0पी0जी0आई0 के निदेशक डाॅ0 आर0के0 धीमान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की नियमावली को संशोधित कर एवं पूर्व में अधिक स्पष्टता लाकर भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगजनों हेतु सुगम्य प्रमाणन का कार्य किया है। इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एस0जी0पी0जी0आई0 सभागार की उपलब्धता को भविष्य में भी सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में डाॅ0 विनय गोयल, प्रोफेसर, ए0आई0आई0पी0एम0आर0, डाॅ0 शैफाली गुलाटी, प्रोफेसर, एम्स, नई दिल्ली, डाॅ0 गौतम कामिला, सीनियर रिसर्च एसोसएट, एम्स, नई दिल्ली, डाॅ0 पंकज कुमार, असिस्टेन्ट प्रोफेसर, एन0आई0पी0वी0डी0, देहरादून, डाॅ0 हरि प्रकाश पुरी, सीनियर मेडिकल आफिसर, ए0बी0वी0आई0एम0एस0, डाॅ0 राम मनोहर लोहिया हास्पिटल, डाॅ0 अरूनभा चक्रवर्ती, प्रोफेसर, एल0एच0एम0सी0 श्री प्रभाकर उपाध्याय, आॅडियोलाजिस्ट, एल0एच0एम0सी0, डाॅ0 रितिका सूद, प्रोफेसर, एल0एच0एम0सी0, डाॅ0 पंकज वर्मा, मनोचिकित्सक, सफदरगंज हास्पिटल, डाॅ0 मनुश्री गुप्ता, मनोचिकित्सक, सफदरगंज हास्पिटल, डाॅ0 मीना चंद्रा, मनोचिकित्सक, डाॅ0 राम मनोहर लोहिया हास्पिटल, नई दिल्ली की उपस्थिति रही।